नमस्कार! ( Greetings! )

चित्र
         नमस्ते या नमस्कार करने की मुद्रा। नमस्ते या नमस्कार , भारतीयों के बीच अभिनन्दन करने का प्रयुक्त शब्द है जिसका अर्थ है तुम्हारे लिए प्रणाम।  Namaste or Namaskar Gesture. Namaste or Namaskar is common among Indians to greet (to welcome as well as to bid farewell) each other (verbally with the gesture or only verbally) and it means I salute the divine in you.  

पर्यायवाची शब्द

  पर्यायवाची शब्द
किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।
1.अमृत- सुधा, सोम, पीयूष, अमिय।
2.असुर- राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर।
3.अग्नि- आग, अनल, पावक, वह्नि।
4.अश्व- घोड़ा, हय, तुरंग, बाजी।
5.आकाश- गगन, नभ, आसमान, व्योम, अंबर।
6.आँख- नेत्र, दृग, नयन, लोचन।
7.इच्छा- आकांक्षा, चाह, अभिलाषा, कामना।
8.इंद्र- सुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर।
9.ईश्वर- प्रभु, परमेश्वर, भगवान, परमात्मा।
10.कमल- जलज, पंकज, सरोज, राजीव, अरविन्द।
11.गरमी- ग्रीष्म, ताप, निदाघ, ऊष्मा।
12.गृह- घर, निकेतन, भवन, आलय।
13.गंगा- सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी।
14.चंद्र- चाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, राकेश।
15.जल- वारि, पानी, नीर, सलिल, तोय।
16.नदी- सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी।
17.पवन- वायु, समीर, हवा, अनिल।
18.पत्नी- भार्या, दारा, अर्धागिनी, वामा।
19.पुत्र- बेटा, सुत, तनय, आत्मज।
20.पुत्री-बेटी, सुता, तनया, आत्मजा।
21.पृथ्वी- धरा, मही, धरती, वसुधा, भूमि, वसुंधरा।
22.पर्वत- शैल, नग, भूधर, पहाड़।
23.बिजली- चपला, चंचला, दामिनी, सौदामनी।
24.मेघ- बादल, जलधर, पयोद, पयोधर, घन।
25.राजा- नृप, नृपति, भूपति, नरपति।
26.रजनी- रात्रि, निशा, यामिनी, विभावरी।
27.सर्प- सांप, अहि, भुजंग, विषधर।
28.सागर- समुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि।
29.सिंह- शेर, वनराज, शार्दूल, मृगराज।
30.सूर्य- रवि, दिनकर, सूरज, भास्कर।
31.स्त्री- ललना, नारी, कामिनी, रमणी, महिला।
32.शिक्षक- गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।
33.हाथी- कुंजर, गज, द्विप, करी, हस्ती।

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
anan ka paryayvacji denve.
achha paryas hai
Dheeraj Kumar ने कहा…
आनन के पर्यायवाची हैं - सिर , शीश , मुख , मुंड आदि .
रावण को दशानन कहते हैं , अर्थात दस शीश वाला .
अभिरुचि प्रदर्शित करने के लिए धन्यवाद .
बेनामी ने कहा…
synonym for diamond...sorry dont know hindi typing..
बेनामी ने कहा…
vikas ka vilom shabd
Dheeraj Kumar ने कहा…
हीरे का पर्यायवाची शब्द - हीरक है . अन्य शब्द खोजने का प्रयास करूँगा . आप यदि जानते है तो बताएं . धन्यवाद
Dheeraj Kumar ने कहा…
विकास के विलोम शब्द - ह्रास , क्षय , अवनति , संकुचन आदि हो सकते है . धन्यवाद .
बेनामी ने कहा…
sundar ka paryavachi kya hai
plz tell 2
1 i know khubsurat other u tell
Dheeraj Kumar ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Dheeraj Kumar ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
बेनामी ने कहा…
azadi,daant aur upvan ke pryayvachi denge...
बेनामी ने कहा…
किसी ने आपसे January 5, 2012 at 1:43 AM को सुंदर के पर्यायवाची पूछे हैं और आपने - कुरूप, असुंदर, बदसूरत आदि बताए हैं। किन्तु ये तो विलोम हैं । सुंदर के पर्यायवाची हैं - रमणीय , रुचिर , सुदेर्शन, मनोरम, मनोहर।

कृपया प्राशन ठीक से पढ़ें और उत्तर लिखर उसे भी पढ़ें।
Dheeraj Kumar ने कहा…
सुंदर के पर्यायवाची हैं - रमणीय , रुचिर , सुदेर्शन, मनोरम, मनोहर
Unknown ने कहा…
रसोइ का पर्यायवाची शब्द बताइए

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विपरीतार्थक (विलोम शब्द)

मुहावरे और लोकोक्तियाँ

समास