संदेश

नमस्कार! ( Greetings! )

चित्र
         नमस्ते या नमस्कार करने की मुद्रा। नमस्ते या नमस्कार , भारतीयों के बीच अभिनन्दन करने का प्रयुक्त शब्द है जिसका अर्थ है तुम्हारे लिए प्रणाम।  Namaste or Namaskar Gesture. Namaste or Namaskar is common among Indians to greet (to welcome as well as to bid farewell) each other (verbally with the gesture or only verbally) and it means I salute the divine in you.  

For Non Hindi Natives

English-Hindi I Mein He Woh / Usne She Woh You Tum / Aap (respect) It Yeh A Ek Come Aao / Aaiye (respect) Came Aaya ( he) / Aayee (she) / Aaye (plural) Will come Aayega (he) / Aayegi (she) / Aayenge ( plural) Open Kholo / Kholiye (respect) / Kholna Opened Khola Will open Kholega (he) / Kholegi (she) / Kholenge (plural) Sit Baitho / Baithiye (respect) / Baithna ( to sit) Walk Chalo / Chaliye ( respect) / Chalna (to walk) Eat Khao / Khaiye (respect)/  Khana (to eat) Drink Piyo / Peejiye (respect) / Peena (to drink) Win Jeetna(to win) Go Jaao / Jaaiye (respect) / Jaana (to go) Run Daudna I go Mein jaata hoon He goes Woh jaata hai He eats an apple Woh sev khaata hai  He is eating an apple Woh sev khaa raha hai  He ate an apple Usne sev khaya I saw the film last week Mein

रंगों के नाम ( COLORS )

चित्र
1 काला black 2 नीला blue 3 भूरा brown 4 धूसर gray 5 हरा green 6 नारंगी orange 7 गुलाबी pink 8 बैगनी purple 9 लाल red 10 श्वेत white 11 पीला yellow

सम्बन्ध बोधक

Postposition(सम्बन्ध बोधक) Postposition in Hindi The prepositional words in English comes before the noun/pronoun but in Hindi, these words come behind or post the noun/pronoun so these are postposition rather than preposition. Example :- (1) यात्री मन्दिर की ओर जा रहे थे। Yatri madir ki aur ja rahe the. ( The traveller were going toward the temple.) (2) वह उल्टे मुझे ही डाँटने लगा।Veh ulte mujhe hi datne laga. (He was instead scolding me. ) (3) श्री राम सीता के बिना अयोध्या कैसे जाते? Shri Ram Sita ke bina Aayodha kese jate. (How shri Ram would have gone without Sita.) (4) पिताजी घर के अन्दर हैं। Pitaji ghar ke aandar hain. (The father is inside home.) (5) प्यास के मारे घोड़े का बुरा हाल था। Pyas ke mare ghode ka bura hal tha. ( The horse was feeling very bad because of the thirst.) (6) नेता जी के आगे कुछ व्यक्ति खड़े थे। Netaji ke aage kuch vyati khade the. (Some people were standing before the leader.) (7) गोली के घावों के कारण उसका बुरा हाल था। Goli ke

संधि

संधि संधि-संधि शब्द का अर्थ है मेल। दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है वह संधि कहलाता है। जैसे-सम्+तोष=संतोष। देव+इंद्र=देवेंद्र। भानु+उदय=भानूदय। संधि के भेद-संधि तीन प्रकार की होती हैं- 1. स्वर संधि। 2. व्यंजन संधि। 3. विसर्ग संधि। 1. स्वर संधि दो स्वरों के मेल से होने वाले विकार (परिवर्तन) को स्वर-संधि कहते हैं। जैसे-विद्या+आलय=विद्यालय। स्वर-संधि पाँच प्रकार की होती हैं- (क) दीर्घ संधि ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ के बाद यदि ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ आ जाएँ तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई, और ऊ हो जाते हैं। जैसे- (क) अ+अ=आ धर्म+अर्थ=धर्मार्थ, अ+आ=आ-हिम+आलय=हिमालय। आ+अ=आ आ विद्या+अर्थी=विद्यार्थी आ+आ=आ-विद्या+आलय=विद्यालय। (ख) इ और ई की संधि- इ+इ=ई- रवि+इंद्र=रवींद्र, मुनि+इंद्र=मुनींद्र। इ+ई=ई- गिरि+ईश=गिरीश मुनि+ईश=मुनीश। ई+इ=ई- मही+इंद्र=महींद्र नारी+इंदु=नारींदु ई+ई=ई- नदी+ईश=नदीश मही+ईश=महीश (ग) उ और ऊ की संधि- उ+उ=ऊ- भानु+उदय=भानूदय विधु+उदय=विधूदय उ+ऊ=ऊ- लघु+ऊर्मि=लघूर्मि सिधु+ऊर्मि=सिंधूर्मि ऊ+उ=ऊ- वधू+उत्सव=वधूत्सव वधू+उल्लेख=वधूल्लेख

समास

समास समास का तात्पर्य है ‘संक्षिप्तीकरण’। दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए एक नवीन एवं सार्थक शब्द को समास कहते हैं। जैसे-‘रसोई के लिए घर’ इसे हम ‘रसोईघर’ भी कह सकते हैं। सामासिक शब्द- समास के नियमों से निर्मित शब्द सामासिक शब्द कहलाता है। इसे समस्तपद भी कहते हैं। समास होने के बाद विभक्तियों के चिह्न (परसर्ग) लुप्त हो जाते हैं। जैसे-राजपुत्र। समास-विग्रह- सामासिक शब्दों के बीच के संबंध को स्पष्ट करना समास-विग्रह कहलाता है। जैसे-राजपुत्र-राजा का पुत्र। पूर्वपद और उत्तरपद- समास में दो पद (शब्द) होते हैं। पहले पद को पूर्वपद और दूसरे पद को उत्तरपद कहते हैं। जैसे-गंगाजल। इसमें गंगा पूर्वपद और जल उत्तरपद है। समास के भेद समास के चार भेद हैं- 1. अव्ययीभाव समास। 2. तत्पुरुष समास। 3. द्वंद्व समास। 4. बहुव्रीहि समास। 1. अव्ययीभाव समास जिस समास का पहला पद प्रधान हो और वह अव्यय हो उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। जैसे-यथामति (मति के अनुसार), आमरण (मृत्यु कर) इनमें यथा और आ अव्यय हैं। कुछ अन्य उदाहरण- आजीवन - जीवन-भर, यथासामर्थ्य - सामर्थ्य के अनुसार यथाशक्ति - शक्ति के अनुसार, यथ

प्रत्यय

प्रत्यय प्रत्यय- जो शब्दांश शब्दों के अंत में लगकर उनके अर्थ को बदल देते हैं वे प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे-जलज, पंकज आदि। जल=पानी तथा ज=जन्म लेने वाला। पानी में जन्म लेने वाला अर्थात् कमल। इसी प्रकार पंक शब्द में ज प्रत्यय लगकर पंकज अर्थात कमल कर देता है। प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं- 1. कृत प्रत्यय। 2. तद्धित प्रत्यय। 1. कृत प्रत्यय जो प्रत्यय धातुओं के अंत में लगते हैं वे कृत प्रत्यय कहलाते हैं। कृत प्रत्यय के योग से बने शब्दों को (कृत+अंत) कृदंत कहते हैं। जैसे-राखन+हारा=राखनहारा, घट+इया=घटिया, लिख+आवट=लिखावट आदि। (क) कर्तृवाचक कृदंत- जिस प्रत्यय से बने शब्द से कार्य करने वाले अर्थात कर्ता का बोध हो, वह कर्तृवाचक कृदंत कहलाता है। जैसे-‘पढ़ना’। इस सामान्य क्रिया के साथ वाला प्रत्यय लगाने से ‘पढ़नेवाला’ शब्द बना। प्रत्यय शब्द-रूप प्रत्यय शब्द-रूप वाला पढ़नेवाला, लिखनेवाला,रखवाला हारा राखनहारा, खेवनहारा, पालनहारा आऊ बिकाऊ, टिकाऊ, चलाऊ आक तैराक आका लड़का, धड़ाका, धमा

वाक्य-प्रकरण

वाक्य-प्रकरण वाक्य- एक विचार को पूर्णता से प्रकट करने वाला शब्द-समूह वाक्य कहलाता है। जैसे- 1. श्याम दूध पी रहा है। 2. मैं भागते-भागते थक गया। 3. यह कितना सुंदर उपवन है। 4. ओह ! आज तो गरमी के कारण प्राण निकले जा रहे हैं। 5. वह मेहनत करता तो पास हो जाता। ये सभी मुख से निकलने वाली सार्थक ध्वनियों के समूह हैं। अतः ये वाक्य हैं। वाक्य भाषा का चरम अवयव है। वाक्य-खंड वाक्य के प्रमुख दो खंड हैं- 1. उद्देश्य। 2. विधेय। 1. उद्देश्य- जिसके विषय में कुछ कहा जाता है उसे सूचकि करने वाले शब्द को उद्देश्य कहते हैं। जैसे- 1. अर्जुन ने जयद्रथ को मारा। 2. कुत्ता भौंक रहा है। 3. तोता डाल पर बैठा है। इनमें अर्जुन ने, कुत्ता, तोता उद्देश्य हैं; इनके विषय में कुछ कहा गया है। अथवा यों कह सकते हैं कि वाक्य में जो कर्ता हो उसे उद्देश्य कह सकते हैं क्योंकि किसी क्रिया को करने के कारण वही मुख्य होता है। 2. विधेय- उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, अथवा उद्देश्य (कर्ता) जो कुछ कार्य करता है वह सब विधेय कहलाता है। जैसे- 1. अर्जुन ने जयद्रथ को मारा। 2. कुत्ता भौंक रहा है। 3. तोता डाल पर बैठा है