नमस्कार! ( Greetings! )

चित्र
         नमस्ते या नमस्कार करने की मुद्रा। नमस्ते या नमस्कार , भारतीयों के बीच अभिनन्दन करने का प्रयुक्त शब्द है जिसका अर्थ है तुम्हारे लिए प्रणाम।  Namaste or Namaskar Gesture. Namaste or Namaskar is common among Indians to greet (to welcome as well as to bid farewell) each other (verbally with the gesture or only verbally) and it means I salute the divine in you.  

उपयोगी वेबसाइट ( Useful Websites )


ज्ञान के अर्जन का महत्वपूर्ण स्रोत रही हैं- किताबें, लेकिन नए जमाने में ज्ञान के प्रारंभिक अंग, यानी जानकारी का जरिया काफी बदल गया है।
अब किताबों के साथ इंटरनेट पर भी सूचनाओं, समाचारों और तथ्यों की बाढ़ है। ऐसे ही कुछ ठिकानों पर आइए, डालते हैं नज़र
www.nationalgeographic.com
आपको देश दुनिया के बारे में जानना है। प्रकृति, पर्यावरण, रहस्य, जीव जंतुओं, परंपराओं और देशों की जुड़ी जानकारियों को जानना हो तो ये गजब की वेबसाइट है, जहां केवल इससे जुड़ी खबरें रोचक शोध परोसे जाते हैं, बल्कि वीडियो लिंक की भी सुविधा है।

www.facts-about-india.com
भारत के संविधान, रक्षा, भूगोल, संस्कृति, इकॉनॉमी, त्योहार, परिवहन, इतिहास, राज्यों, खेलों से जुड़े प्रचुर ज्ञान सामग्री सिलसिलेवार तरीके से यहां मिलंेगी। आपको भारत के बारे में कुछ भी जानना हो, यहां आपके हर सवाल का जवाब है।

अगर भ्रमण के शौकीन हैं और देश में घूमने निकले हैं तो सारी जानकारी इस साइट पर उपलब्ध है, ये आपको उसके रास्ते के बारे में बताएगी। दूरियां कैलकुलेट करेगी, रूट किराया बताएगी। जहां आपको जाना है, उस जगह के बारे में पूरी जानकारी देगी। साथ ही इस पर आपको मिलेंगी और भी संबंधित जानकारियां।

www.india.gov.in
अगर आपको भारत सरकार के सभी मंत्रालयों, योजनाओं, क्रियान्वयन रोजाना की गतिविधियों के बारे में जानना हो तो ये प्रमाणिक वेबसाइट है, जो तमाम सरकारी विभागों और मंत्रालयों से आपको लिंक करने की सुविधा प्रदान करती है। इसके जरिए आप मंत्रालयों को मेल भेज कर वांछित जानकारी हासिल कर सकते हैं या अपनी बात कह सकते हैं।

www.hicow.com
दुनिया की सबसे बड़ी आनलाइन आर्टिकल डेटाबेस वाली साइट। यहां आपको व्यापार, यात्रा, चिकित्सा, समाज, विज्ञान, महिला आदि तमाम कैटेगरी में ताजातरीन से लेकर पुराने आर्टिकल मिल जाएंगे। इसे रोजाना अपडेट किया जाता है।

www.sciencenews.com
यहां विज्ञान से संबंधित सारी जानकारी या यूं कहें तो रोजाना की साइंस न्यूज मिलेगी। साइट को कई वर्गो में बांटा गया है, जिसमें परमाणु, अंतरिक्ष, जीन्स, कोशिकाएं, शरीर और मस्तिष्क, पृथ्वी, पर्यावरण आदि से जुड़ी सारी जानकारी समाहित है।

www.britanica.com
इससे बड़ी आनलाइन एनक्लोपीडिया और रिफरेंस लाइब्रेरी आपको नहीं मिलेगी। यूं भी एनक्लोपीडिया की दुनिया में ब्रिटानिका जाना पहचाना नाम है। इसके सर्च ऑह्रश्वशन में आपके द्वारा पूछी गई दुनिया की हर जानकारी और उसका विवरण उपलब्ध है। 

www.bbc.co.uk
कहने को यह न्यूज साइट है, लेकिन है गजब की जानकारियों का खजाना। यहां आपको देश दुनिया की खबरें तो मिलेंगी ही, साथ ही बिजनेस, स्पोर्ट्स, हेल्थ, साइंस, टेक्नोलॉजी, यात्रा,
इतिहास, देश, भाषा आदि पर समसामयिक फीचर भी मिलेंगे। ये तमाम भाषाओं में उपलब हैं। इसमें समय समय पर खास आयोजन भी किए जाते रहे हैं।

www.nasa.gov
यहां पर अंतरिक्ष से जुड़ी अद्यतन खबरें जानकारियां दी जातीे हैं। साथ में उपयोगी फीचर सामग्री भी। नासा और अंतरिक्ष कार्यक्रमों की लगातार जानकारी के लिए भी इसको देखा जा सकता है।

www.discovery.com
विज्ञान, देश दुनिया, खोजों, रिसर्च, पर्यावरण, ऑटोमोबाइल और वाइल्ड वर्ल्ड से जुड़ी जानकारियों के लिए यह वेबसाइट भी खासी उपयोगी है। यहां पर न्यूज, फीचर, एनसाइक्लोपीडिया, वीडियोज आदि उपलब्ध हैं, जो हमें दुनिया के करीब लाते हैं।

www.reference.com
यहां डिक्शनरी भी है, रिफरेंस भी, और एनसाइक्लोपीडिया भी।

www.nationalmaster.com
आंकड़ों की इससे बेहतरीन साइट शायद हो। दुनिया भर के तमाम देशों के हर तरह के आंकड़ों के लिए इसका जवाब नहीं। साथ ही इसमें दुनियाभर के देशों की जानकारी, एनसाइक्लोपीडिया और मैह्रश्वस भी हैं।


www.moneycontrol.com
पैसा कहां निवेश करना चाहिए? कौन सी योजना बेहतर है? कौन से शेयर बेहतर हैं? बाज़ार कैसा है? कहां बचत करने से ज्यादा फायदे हैं? बिजनेस की क्या हैं खबरें? क्या है विशेषज्ञों की राय? इन सारी जानकारियों के लिए यह काफी ज्ञानवर्धक साइट है।

www.espncricinfo.com
अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो इससे बेहतर साइट मिल ही नहीं सकती। क्रिकेट मैचों की लाइव कमेंट्री, स्कोरबोर्ड, रिपोर्ट्स से लेकर भरपूर आंकड़े, डेटाबेस, खिलाड़ियों का एनसाइक्लोपीडिया, फीचर और फोटो आपको इस पर मिलेंगी। क्रिकेट की दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है, जो इस पर नहीं मिले।

www.wikipedia.org
कौन सा ऐसा विषय है जिसकी जानकारी आपको विकीपीडिया पर नहीं मिले। इस ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया का दीवाना कौन नहीं। बेशक विकीपीडिया जितनी प्रचुर मात्रा में किसी भी विषय, व्यक्ति, मुद्दे, देश, विज्ञान आदि तमाम विषयों पर जानकारी देती है, उसके आसपास फिलहाल कोई नहीं है। यह हिंदी में भी उपलब्ध है।

www.biography.com   
अगर आप को दुनिया के प्रसिद्ध लोगों की आत्मकथा के बारे में जानने के प्रति दिलचस्पी है तो यह साइट आपकी जानकारी की भूख को दूर करेगी। हर शोहरतमंद िसयत की आत्मकथा को
इसमें संजोया गया है।

www.history.com
अगर दुनिया के इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं। कौन सा युद्ध कब हुआ? कब, कौन, कहां का शासक बना, इतिहास ने किस तरह करवट ली.. तो इतिहास की जानकारी देने वाली इस साइट में बहुत कुछ है। इसमें साथ ही रोचक फीचर्स और वीडियो भी हैं।

www.healthandyoga.com
योगा यास की कला सीखनी हो या इससे संबंधित जानकारी लेनी हो तो इस साइट पर जाएं। यहां पर आपके पढ़ने के लिए आर्टिकल होंगे, साथ ही योग डायरेक्टरी, सॉटवेयर और भी बहुत कुछ। यह भी जानिए कि योग आपके शरीर के लिए कितना उपयोगी है।
www.bhaskar.com
यह हिंदी पाठकों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय न्यूज पोर्टल है, जिसमें हर क्षण समाचारों को अपडेट किया जाता है। देश दुनिया की खबरों के साथ साथ इस वेबसाइट पर मनोरंजन की भी व्यापक पठन सामग्रियां उपलब्ध हैं।Useful Hindi Websites

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Other useful website are-
http://www.gktoday.in
http://playquiz2win.com
Dheeraj Kumar ने कहा…
धन्यवाद् !

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विपरीतार्थक (विलोम शब्द)

मुहावरे और लोकोक्तियाँ

समास