अनेकार्थक शब्द 1. अक्षर= नष्ट न होने वाला, वर्ण, ईश्वर, शिव।  2. अर्थ= धन, ऐश्वर्य, प्रयोजन, हेतु।  3. आराम= बाग, विश्राम, रोग का दूर होना।  4. कर= हाथ, किरण, टैक्स, हाथी की सूँड़।  5. काल= समय, मृत्यु, यमराज।  6. काम= कार्य, पेशा, धंधा, वासना, कामदेव।  7. गुण= कौशल, शील, रस्सी, स्वभाव, धनुष की डोरी।  8. घन= बादल, भारी, हथौड़ा, घना।  9. जलज= कमल, मोती, मछली, चंद्रमा, शंख।  10. तात= पिता, भाई, बड़ा, पूज्य, प्यारा, मित्र।  11. दल= समूह, सेना, पत्ता, हिस्सा, पक्ष, भाग, चिड़ी।  12. नग= पर्वत, वृक्ष, नगीना।  13. पयोधर= बादल, स्तन, पर्वत, गन्ना।  14. फल= लाभ, मेवा, नतीजा, भाले की नोक।  15. बाल= बालक, केश, बाला, दानेयुक्त डंठल।  16. मधु= शहद, मदिरा, चैत मास, एक दैत्य, वसंत।  17. राग= प्रेम, लाल रंग, संगीत की ध्वनि।  18. राशि= समूह, मेष, कर्क, वृश्चिक आदि राशियाँ।  19. लक्ष्य= निशान, उद्देश्य।  20. वर्ण= अक्षर, रंग, ब्राह्मण आदि जातियाँ।  21. सारंग= मोर, सर्प, मेघ, हिरन, पपीहा, राजहंस, हाथी, कोयल, कामदेव, सिंह, धनुष भौंरा, मधुमक्खी, कमल।  22. सर= अमृत, दूध, पानी, गंगा, मधु, पृथ्वी, तालाब।  23...