पर्यायवाची शब्द किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। 1.अमृत- सुधा, सोम, पीयूष, अमिय। 2.असुर- राक्षस, दैत्य, दानव, निशाचर। 3.अग्नि- आग, अनल, पावक, वह्नि। 4.अश्व- घोड़ा, हय, तुरंग, बाजी। 5.आकाश- गगन, नभ, आसमान, व्योम, अंबर। 6.आँख- नेत्र, दृग, नयन, लोचन। 7.इच्छा- आकांक्षा, चाह, अभिलाषा, कामना। 8.इंद्र- सुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर। 9.ईश्वर- प्रभु, परमेश्वर, भगवान, परमात्मा। 10.कमल- जलज, पंकज, सरोज, राजीव, अरविन्द। 11.गरमी- ग्रीष्म, ताप, निदाघ, ऊष्मा। 12.गृह- घर, निकेतन, भवन, आलय। 13.गंगा- सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी। 14.चंद्र- चाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, राकेश। 15.जल- वारि, पानी, नीर, सलिल, तोय। 16.नदी- सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी। 17.पवन- वायु, समीर, हवा, अनिल। 18.पत्नी- भार्या, दारा, अर्धागिनी, वामा। 19.पुत्र- बेटा, सुत, तनय, आत्मज। 20.पुत्री-बेटी, सुता, तनया, आत्मजा। 21.पृथ्वी- धरा, मही, धरती, वसुधा, भूमि, ...
टिप्पणियाँ
Hindi rajneek kaaran se hi rashtra bhasa banaya gaya hai(maukhik rup se).. go to east, NE & South, koi hindi ko ehmiat nahi deta, ..
There is no-where in the constitution that hindi is our 'National Language'. Even Gujrat high stated very clearly that hindi is not the national language of India.
Hindi se achchhaa vikalv nahi hai.